फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिलिंडर की किल्लत ने बढ़ा दी पीएनजी कनेक्शन के लिए कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत ने अचानक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए आवेदकों की संख्या बढ़ा दी है। एक सप्ताह के भीतर करीब ढाई साै लोगों ने आवेदन किए जिसमें से 41 लोगों को कनेक्शन मिल चुका है। करीब 200 लोगों के आवेदन अभी लंबित है जिन्हें कनेक्शन देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन



राजधानी में पीएनजी की आपूर्ति पहले से चल रही है। अब तक 82 हजार कनेक्शन हो चुके हैं। इसमें अपार्टमेंट में रहने वालों की संख्या ज्यादा है। शहर के नए इलाकों में भूमिगत पाइप बिछाने के साथ नए अपार्टमेंट, कॉलोनी और मोहल्लों में पीएनजी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, एलपीजी गैस सिलिंडर किल्लत से पहले जिले में पीएनजी कनेक्शन धारकों की संख्या 82,414 थी, जो अब बढ़कर 82,455 हो गई है। गैस किल्लत के बाद सिलिंडर के लिए मारामारी बढ़ने पर लोगों को ध्यान पीएनजी की ओर गया है। अब वो लोग भी पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए बेताब हैं, जिनके घर के पास से पीएनजी की सुविधा है, लेकिन उन्होंने अब तक कनेक्शन नहीं कराया था।

जिला आपूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के कारण उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे लोगों को कनेक्शन देने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन




जानिए क्या है पाइप्ड नेचुरल गैस

पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) घरों और उद्योगों में पाइपलाइन के जरिये सीधे पहुंचाई जाने वाली प्राकृतिक गैस (मुख्यतः मीथेन) है, जो सिलिंडर की जरूरत को खत्म करती है। यह एलपीजी से 20 से 30 प्रतिशत सस्ती, सुरक्षित (हवा से हल्की होने के कारण ऊपर उड़ जाती है) और पर्यावरण के अनुकूल है।



पीएनजी कनेक्शन के फायदे

- बार-बार सिलिंडर बुक कराने का झंझट नहीं रहता।

- सिलिंडर डिलीवरी में देरी की भी चिंता नहीं रहती
- यह गैस पाइप के जरिये सीधे रसोई तक पहुंचती है।
- पीएनजी में गैस चोरी की शिकायत भी नहीं होती।
- एलपीजी की तुलना में यह 30 प्रतिशत तक सस्ती होती है।
- जितनी गैस इस्तेमाल हो, उतने का भुगतान करना पड़ता है।
- सिलिंडर की तुलना में पीएनजी ज्यादा सुरक्षित होती है।



000

ऐसे करें आवेदन

पीएनजी कनेक्शन के लिए वेबसाइट www.gglonline.net पर जाकर किया जा सकता है। बिलिंग एप्लीकेशन GGL Engage है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर उपभोक्ता अपना बिल स्वयं निकाल सकते हैं।


000

पीएनजी की जिन क्षेत्रों में सुविधा है वहां आवेदन करने के बाद कंपनी के प्रतिनिधि खुद उपभोक्ता से संपर्क करते हैं। उसके आवास तक लाइन बिछाकर उसे कनेक्शन उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए उपभोक्ता से 6000 रुपये की धरोहर राशि ली जाती है। अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। आवेदन के लिए निवास प्रमाणपत्र और खुद का पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) देना होता है। 15-20 दिन में सभी प्रक्रिया पूरी होकर कनेक्शन उपभोक्ता को मिल जाता है।

- प्रवीण सिंह, डीजीएम, ग्रीन लिमिटेड



00000

इन इलाकों में है पीएनजी की सुविधा

गोमतीनगर एवं विस्तार क्षेत्र, जानकीपुरम गार्डन, बसंतकुंज योजना, आशियाना, बिजनौर रोड, हैबत मऊ मवइया, हिंद नगर, कृष्णा नगर, एलडीए कॉलोनी, मानसरोवर योजना, रायबरेली रोड, राजाजीपुरम, सदरौना, सेनानी विहार, शारदा नगर, अलीगंज, चिनहट, फैजाबाद रोड, फरीदी नगर, इंद्रा नगर, जानकीपुरम एवं एक्सटेंशन, महानगर, तकरोही, वात्सल्य खंड गोमती आवास समिति, एल्डिको ग्रींस, नेहरू एन्क्लेव, न्यू हैदराबाद, निशातगंज, कैंटोनमेंट, कल्ली, निलमथा, वृंदावन योजना, बालागंज, हरदोई रोड, कांशीराम योजना, गौतमपल्ली, लोकभवन, राजभवन कॉलोनी, अमौसी एयरपोर्ट, अमौसी एवं नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र, पारा, सरोजिनी नगर, एमआई रस्टल कोर्ट, शालीमार वन वर्ल्ड एवं आसपास।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें