राजाजीपुरम। ठाकुरगंज में सोमवार रात सतखंडा चौकी के पास गुब्बारे में भरी जाने वाली नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर फट गया। हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर चौहान ने बताया कि सोमवार रात मोहनी पुरवा के जमाल सिलिंडर से गुब्बारों में हवा भर रहे थे। तभी तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। घटना से अफरातफरी मच गई। हादसे में हुसैनाबाद के इलियास और मोहनीपुरवा के जाकिर घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों घायलों की हालत अब सामान्य है।