सरोजनीनगर। आजाद नगर निवासी श्रवण कुमार की पत्नी मंगलवार को घर में खाना बना रही थीं, तभी सिलिंडर में आग लग गई। वह घर के बाहर भागीं। बाद में आसपास के लोगों ने पहुंचकर सिलिंडर को घर से बाहर फेंका और मिट्टी-बालू के अलावा गीले कपड़े से ढक दिया। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आग बुझा दी। इसके बाद फायर टीम ने मौजूद लोगों को अग्नि सुरक्षा के बचाव की जानकारी दी।
सिलिंडर की आग बुझाते हुए।
सिलिंडर की आग बुझाते हुए।