फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, मां-बेटा सहित चार घायल

Tue, 11 Jun 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। चिल्हरिया से रविवार देर शाम साइकिल से मुंडा सेमरा अपने गांव जा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में साइकिल सवार सहित बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सिरसिया लाया गया। जहां से सभी को भिनगा रेफर कर दिया गया। वहां से बाद में साइकिल सवार को बहराइच रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडा सेमरा निवासी रामप्यारे (55) पुत्र राम दुलारे रविवार को साइकिल से धान कुटाने के लिए चिल्हरिया गांव आया था। वहां से देर शाम साइकिल पर चावल लादकर वापस घर के लिए निकला था। जैसे ही वह चिल्हरिया मोड़ पर पहुंचा तभी लक्ष्मनपुर रिश्तेदारी से बाइक लेकर लौट रहे भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरहिया निवासी सुहेल (20) पुत्र रहमत से भिड़ंत हो गई। घटना में रामप्यारे सहित बाइक सवार सुहेल, उसकी मां जेबुन्निसा (40), फिजा (4) पुत्री इस्राफील व मंतशा (4) पुत्री रहमत अली घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से पांचों घायलों को सीएचसी सिरसिया लाया गया। जहां से सभी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया था। हालत में सुधार न होने के कारण रामप्यारे को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी घायलों को इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें