फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से लाल किले तक चलेगी सपा की साइकिल

Thu, 20 Feb 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी मिशन 2014 को कामयाब बनाने के लिए दिल्ली से लखनऊ तक तीन साइकिल यात्राएं निकालेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जत्थों को 23 फरवरी को जंतर-मंतर से रवाना करेंगे। अलग-अलग रूटों से आने वाली यात्राओं का समापन छह मार्च को यहां लोहिया पार्क में होगा।
विज्ञापन

प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पहले जत्थे की अगुवाई सुनील सिंह यादव, अरविंद गिरि, अभिषेक यादव, अनूप सिंह और मनीष यादव करेंगे।

यह जत्था नई दिल्ली से ग्रेटर नोएडा, टप्पल, वृंदावन होते हुए लखनऊ पहुंचेगा। दूसरा जत्था मो. एबाद, प्रदीप तिवारी और राहुल सिंह के नेतृत्व में दादरी, बुलंदशहर से संडीला, मलिहाबाद होते हुए लखनऊ पहुंचेगा।
विज्ञापन


तीसरा जत्था अतुल प्रधान, बृजेश यादव और शहजाद आलम के नेतृत्व में हापुड़, गजरौला, मुरादाबाद, सीतापुर से इटौंजा होते हुए लखनऊ पहुंचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें