फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: साइबर जालसाजों ने आठ लोगों से 67.68 लाख रुपये ठगे, निवेश के नाम पर और एपीके फाइल भेजकर की गई ठगी

Sat, 10 Oct 2026 10:18 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में साइबर जालसाजों ने आठ लोगों से 67.68 लाख रुपये की ठगी की। इन लोगों से सोने की खदान, शेयर ट्रेडिंग में निवेश और एपीके फाइल भेजकर ठगी की गई। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में साइबर जालसाजों ने सोने की खदान में निवेश, शेयर ट्रेडिंग और एपीके फाइल के जरिये आठ लोगों के खातों से कुल 67.68 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार से शनिवार के बीच अलीगंज, मड़ियांव, कैसरबाग, हुसैनगंज, जानकीपुरम, बिजनौर, विभूतिखंड और पीजीआई थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अलीगंज के सेक्टर-सी निवासी काशी प्रसाद यादव ने बताया कि फेसबुक के जरिये उन्हें गोल्ड मिरैकल लिमिटेड कंपनी के बारे में जानकारी मिली। कंपनी ने सोने की खदानों में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया और एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। इसके बाद उन्होंने कई बार में 25.12 लाख रुपये निवेश कर दिए। मुनाफा निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने विभिन्न शुल्कों के नाम पर 70 लाख रुपये मांगे।

न मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस हुई

वहीं, मड़ियांव की शंकरपुरी कॉलोनी निवासी विजय वर्मा को ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप इनवेस्टमेंट एलायंस में जोड़कर ट्रेडिंग से मुनाफे का लालच दिया। उनकी बातों में आकर विजय ने 11.92 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में न मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस हुई।

कैसरबाग के मकबूलगंज निवासी हिमानी पंजाबी का मोबाइल आठ अक्तूबर को शाम 6:15 बजे हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके खाते से कई बार में चार लाख रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह हुसैनगंज की मजार वाली गली निवासी शाहनूर के खाते से तीन अक्तूबर को तीन लाख रुपये निकल गए।

मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी थी

बिजनौर के गीतांजलि पुरम निवासी राजीव कुमार के मुताबिक उनकी पत्नी की तबीयत 11 सितंबर को खराब थी। डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए उनकी बेटी ने सोशल मीडिया से एक मोबाइल नंबर लिया। संपर्क करने पर आरोपी ने पत्नी के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी और पांच रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। 

विज्ञापन


बेटी ने फाइल डाउनलोड कर ली, जिसके बाद खाते से 1.82 लाख रुपये निकल गए। इसी तरह जानकीपुरम के गोड़ियन पुरवा निवासी शिवम कश्यप के खाते से 2.70 लाख रुपये और विभूतिखंड के विजयंतखंड निवासी जयकर लाल के बैंक खाते से 1.75 लाख रुपये निकाल लिए गए।

वहीं, पीजीआई के चरण भट्ठा निवासी संदीप कुमार से 29 सितंबर को ग्रीन गैस कनेक्शन के नाम पर 99 हजार रुपये की ठगी हुई। संबंधित थानों के प्रभारियों ने बताया कि सभी मामलों की जांच साइबर सेल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें