फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बूथ के अंदर कार्ड बदलकर निकाले २४हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बूथ में मदद का झांसा दे कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 24 हजार रुपये
विज्ञापन

सरोजनीनगर इलाके में एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे के पास एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में मदद का झांसा देकर दो जालसाजों ने जुबैदा बानो का कार्ड बदल लिया।
इसके बाद 24 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने के बाद पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस बूथ के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बंथरा कस्बा निवासी दोस्त मोहम्मद की पत्नी जुबैदा बानो के मुताबिक, उनका बचत खाता कानपुर रोड, बाग नंबर-2 स्थित यूनियन बैंक में है।
बुधवार दोपहर वह एक्सिस बैंक के एटीएम पर बूथ पर रुपये निकालने गई थी। जैसे ही उन्होंने मशीन में कार्ड लगाया वैसे ही दो अज्ञात युवक पहुंचे।
उनमें से एक बूथ के बाहर दरवाजे के पास खड़ा रहा। जबकि दूसरा युवक अंदर आ गया और मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड ले लिया।
कई बार कोशिश के बावजूद भी जब रुपया निकला तो दोनों युवक चले गए। कुछ देर बाद ही जुबैदा के मोबाइल पर 24 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया तो होश उड़ गए। बैंक में जाने पर पता चला कि एटीएम कार्ड बदल लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें