फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी के शिकार हो गए खुद साइबर मुख्यालय के दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर क्राइम मुख्यालय में तैनात उप निरीक्षक खुद साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके मोबाइल नंबर पर भेजे गए लिंक के जरिए ठगों ने उनके खाते से 49,962 रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

साइबर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर क्राइम मुख्यालय पर तैनात उप निरीक्षक राहुल सोनकर के मोबाइल पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से 49,962 रुपये कट गए। राहुल ने फौरन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। राहुल ने बताया कि उनके मोबाइल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की योनो एप डाउनलोड करने के लिए लिंक आया था। यह मैसेज एसबीआई की ओर से भेजे जाने वाले मैसेज की तरह ही था। उन्होंने जैसे ही मैसेज पर आए लिंक पर क्लिक किया, उनके क्रेेडिट कार्ड से पैसे कट गए। पैसे कटने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। साइबर ठगों ने दोबारा उन्हें मैसेज भेजा लेकिन तब तक वह समझ चुके थे। उन्होंने फौरन इसकी शिकायत पहले पोर्टल पर की और फिर एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें