फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महिलाओं के खातों से 4.44 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलर अगर फोन पर लिंक भेजे तो हो जाएं सावधान, बैंक खाता हो सकता है खाली
विज्ञापन

चार महिलाओं के खातों से 4.44 लाख रुपये उड़ा दिए। साइबर ठगों ने किसी को लिंक भेजा तो किसी के कार्ड की क्लोनिंग करके खाता खंगाला है।
आशियाना के कानपुर रोड निवासी शशि कपूर ने बताया कि उनके पंजाब नेशनल बैंक स्थित खाते से तीन जून से तीन जुलाई 2019 के बीच 2.30 लाख रुपये निकाल लिए गए।
उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड सुरक्षित रखा था, फिर भी रुपये निकल गए। बैंक अफसरों ने उनके एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर रुपये निकालने की जानकारी दी है।
केजीएमयू के रेडियो थेरेपी विभाग में डाटा मैनेजर के पद पर कार्यरत रश्मि गुप्ता के इलाहाबाद बैंक स्थित खाते से 84500 रुपये निकाल लिए गए।
रश्मि ने बताया कि उन्होंने राजाजीपुरम की एक गैस एजेंसी से नया कनेक्शन लेने के लिए गूगल से नंबर लेकर कॉल की थी। उधर से टोकन नंबर लेने के लिए एक लिंक भेजा गया।
उक्त लिंक को एक मोबाइल नंबर पर फॉरवर्ड करने को कहा गया। रश्मि ने नंबर भेज दिया तो ठगों ने उनसे सब्सिडी मेसेज के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा।
इसके बाद खाते से कई बार में रुपये उड़ा दिए। मड़ियांव थाने में अलीगंज की सेक्टर क्यू निवासी श्वेता मेघानी ने कूरियर कंपनी के कर्मचारी पर कोटक महिंद्रा बैंक स्थित खाते से 49999 रुपये उड़ाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

श्वेता ने बताया कि उन्होंने एक पार्सल के बारे में जानकारी लेने के लिए गूगल से कूरियर कंपनी का नंबर लेकर संपर्क किया था। फोन उठाने वाले ने कहा कि पार्सल तभी मिलेगा जब वह यूपीआई से उनके दिए हुए लिंक पर 49 रुपये जमा करेंगी।
विज्ञापन

ठग ने श्वेता को नंबर पर एक कोड एसएमएस करने को कहा। श्वेता ने मेसेज भेजा तो ठग ने उन्हें एक फार्म का लिंक भेजकर उसे भरने को कहा। उन्होंने फार्म भरकर जमा किया, इसके बाद चार बार में खाते से रुपये निकल गए।
एसजीपीजीआई में अवर वर्ग सहायक के पद पर तैनात उतरेठिया बाजार निवासी श्वेता दीक्षित के भारतीय स्टेट बैंक स्थित खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए।
श्वेता ने बताया कि यह रकम 13 जुलाई 2018 से चार जून 2019 के बीच हजरतगंज के एक एटीएम बूथ से निकाली गई है। उन्होंने केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें