-पांच अन्य लोगों से साइबर जालसाजों ने ऐंठे 7.93 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने छह लोगों के खाते में सेंध लगाते हुए 17.38 लाख रुपये की चपत लगा दी। आशियाना के सेक्टर-जी निवासी विजय कुमार का एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के बहाने खाते से 1.63 लाख रुपये निकाल लिए। चिनहट के गोमती विहार निवासी राम प्रसाद यादव से फास्टटैग रिचार्ज के नाम पर 34 हजार रुपये ठग लिए। वहीं, गाजीपुर के पटेलनगर विस्तार निवासी इंद्रनील मुखर्जी को डिजिटल प्रमोशन का काम करने के नाम पर जालसाजों ने 9.45 लाख रुपये का चूना लगा दिया। इसके अलावा इंदिरानगर के गायत्रीनगर निवासी प्रज्ञा तिवारी से ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान 3.85 लाख रुपये ठग लिए। बंथरा के हसनखेड़ा भटगांव निवासी अमन यादव से घर बैठे ऑनलाइन जॉब के नाम पर कई बार में 1.34 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके अलावा गाजीपुर के सेक्टर-16 निवासी स्वामीनाथ रामदास से उनकी कार को बैंगलोर ट्रांसपोर्ट से भेजने के नाम पर ट्रांसपोर्टकर्मी बन जालसाजों ने कई बार में 76 हजार रुपये ठग लिए।