फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटकर चोरों ने उड़ाये 8.40 लाख

विज्ञापन
चिनहट के देवा रोड पर एटीएम काटकर चोरो ने उड़ाए पैसे मौके पर जाँच करती पुलिस - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट थानाक्षेत्र के देवा रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ में घुसे चोरों ने कैश ट्रे के हिस्से को काटकर 8.40 लाख रुपये साफ कर दिए। बैंक के कंट्रोल रूम से मैनेजर को सूचना मिली। मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। चौराहे व पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात के बाद डीसीपी, एडीसीपी सहित कई अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस कमिश्नर भी पहुंच गए। उन्होंने बूथ की जांच की। बैंक मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व सर्विलांस टीम बुलाई गई। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चिनहट के मटियारी चौराहा के पास देवा रोड स्थित शिरोमणि स्क्वॉयर बिल्डिंग में केनरा बैंक की शाखा है। इसी शाखा के बाहरी हिस्से में बैंक ने एटीएम बूथ बना रखा है। शनिवार रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में तीन नकाबपोश चोर घुस गए। गैस कटर से एटीएम का कैश ट्रे वाला हिस्सा काटकर उसमें रखी हुई लाखों रुपये की नकदी उड़ा दी। इसकी जानकारी सुबह बैंक के कंट्रोल रूम से हुई। जब सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम से चोरी करते हुए तीन को देखने केबाद सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बैंक के प्रबंधक एटीएम पर पहुंचे। वहां पहुंचने केबाद पुलिस को सूचना दी।
कैमरे को मोड़ा, एटीएम के शीशे पर किया स्प्रे
पुलिस के मुताबिक, चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान खुद को बचाने का भी इंतजाम कर रखा था। सीसीटीवी कैमरे में कैद न हों, इसके लिए उन्होंने कैमरे के रुख को ही मोड़ दिया। वहीं एटीएम में लगे शीशे पर स्प्रे मारा। ताकि वह धुंधला हो जाए। अंदर कोई देख न सके। बड़े इत्मीनान से करीब एक घंटे तक बूथ में चोर अपना काम करते रहे। लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। जब सुबह वारदात की जानकारी हुई तो अधिकारियाें के होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय ने अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन, एडीसीपी सैयम मोहम्मद कासिम आबिदी, एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक पहुंचे। वहीं कुछ ही देर बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए। वारदात के खुलासे के निर्देश दिया। वहीं क्राइम ब्रांच के एसीपी राजकुमार भी अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। सर्विलांस सेल व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
पहले 10 लाख गायब होने की बात कही
एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक, शुरूआती पड़ताल में करीब 10 लाख रुपये गायब होने की बात सामने आई। फिर कुछ देर 8.40 लाख रुपये चोरी होने की बात कही गई। लेकिन इसकी पुष्टि के लिए बैंक के रिकॉर्ड देखने की बात कही जा रही है। एडीसीपी के मुताबिक, पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं आसपास रात में सक्रिय मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है।
बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
एटीएम काटकर लाखों की चोरी की वारदात के लिए बैंक की व्यवस्थाएं भी जिम्मेदार हैं। बैंक की हर शाखा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाते हैं। केनरा बैंक के इस शाखा पर भी रहता है। लेकिन सारी सुरक्षा केवल दिन की रहती है। रात केसमय एटीएम बूथों की सुरक्षा के लिए बैंकों ने सुरक्षाकर्मी बैठाना बंद कर दिया है। हालांकि सुरक्षा के लिए पहले हर एटीएम बूथ पर गार्ड लगाये जाते थे। लेकिन पिछले दो तीन सालों में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। जिससे एटीएम काटकर चोरी की वारदात भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें