फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कर पेन और पिस्ते खोले तो कस्टम अधिकारियों के पैरों तले खिसक गई जमीन, 40 लाख का सोना पकड़ा

Sat, 09 Feb 2019 09:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे पर गुरुवार रात 40 लाख रुपये का सोना पकड़ा गया। तस्कर मार्कर पेन, पिस्ता व सिलिकॉन गन में सोना छिपाकर ला रहा था। 
विज्ञापन


ओमान एयर की मस्कट से आने वाली फ्लाइट डब्लूवाई-263 दोपहर तीन बजे उड़ान भरकर रात करीब आठ बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। 

इससे लखनऊ पहुंचे बलिया निवासी सत्येंद्र कुमार यादव ने स्कैनरों में सामान की जांच करवाई। एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के आयुक्त वीपी शुक्ल के दिशानिर्देश व उपायुक्त निहारिका लाखा व सहायक आयुक्त अजित कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन

यहां जांच में सत्येंद्र के पास से 1,159 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 40,10,140 रुपये बताई गई। कस्टम ने सत्येंद्र को गिरफ्तार कर सामान जब्त कर लिया। 

वह मार्कर पेन, पिस्ता व सिलिकॉन गन में सोना छिपाए था। पेन की ठीक से जांच की गई तो सोना निकला। गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर भी कस्टम ने तस्कर से 775 ग्राम सोना बरामद किया था। वहीं, 19 व 21 जनवरी को भी एयरपोर्ट से सोना पकड़ा गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें