फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.28 करोड़ का सोना पकड़ा, तस्कर लाए थे ट्रॉली बैग के हैंडिल में छिपाकर

Sat, 02 Feb 2019 09:45 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तस्करों से बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में ट्रॉली बैग के हैंडिल में सवा करोड़ से अधिक कीमत का चार किलो सोना छिपाकर लाए दो तस्कर अमौसी एयरपोर्ट पर दबोचे गए। कस्टम अफसरों ने तस्करों के पास से सोने की चार रॉड बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान संख्या आईएक्स-0194 से देवरिया के गौरीबाजारा निवासी अमरनाथ यादव व गाजीपुर के बहरियाबाद के रहने वाले अजय कुमार यात्रा कर रहे थे। 
विमान शुक्रवार दोपहर में दुबई से लखनऊ पहुंचा तो जांच-पड़ताल में दोनों के पास से सोने की दो-दो रॉड कस्टम ने बरामद की। रॉड का वजन 3,728 ग्राम और कीमत 1.28 करोड़ से अधिक है। रॉडें ट्रॉली बैग केहैंडल में छिपाकर लाई जा रही थीं। 
विज्ञापन


सोने को सीज कर दिया गया है। कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा व सहायक आयुक्त अजीत कुमार की टीम ने कमिश्नर कस्टम वेद प्रकाश शुक्ल के दिशानिर्देश पर जांच-पड़ताल की थी। जांच टीम में सीबी सिंह, विमल कुमार, प्रवीण कुमार मिश्र, मनोज कुमार, विकास चंद वर्मा, अभिषेक कुमार यादव भी शामिल हुए। 
विज्ञापन

15 दिन में तीसरी बार पकड़ी तस्करी

पिछले पंद्रह दिन में यह बड़ी कार्रवाई है। गत 21 जनवरी को मस्कट से लखनऊ आ रहे यात्री के पास से सीमा शुल्क विभाग की टीम ने 19 लाख रुपये का सोना पकड़ा था। सोना 564 ग्राम था और शातिर तस्कर इसे अटैची की बिडिंग में छिपाकर ला रहा था। 

ऐसे ही गत 19 जनवरी को कस्टम अधिकारियों ने मस्कट से लखनऊ आ रहे गाजीपुर निवासी जीतू कुमार के पास से 15 लाख रुपये के सोने केबिस्कुट बरामद किए थे, जिसे वह टॉर्च की बैटरी में छिपाकर ला रहा था। बिस्कुटों का वजन 466.20 ग्राम था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें