फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्राटा पंखे में उतरा कंरट, बुजुर्ग दंपती की मौत

विज्ञापन
रमाशंकर दीक्षित व सरला देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
निगोहां। निगोहां के अघैया गांव में फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर रमाशंकर दीक्षित (85) व उनकी पत्नी सरला देवी (78) की मौत हो गई। घरवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रामशंकर के बड़े बेटे सुरेंद्र दीक्षित के अनुसार पिता व मां सोमवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो नातिन रूबी कमरे में पहुंची। उसने नाना-नानी को जमीन पर मृत देखा। फर्राटे वाला पंखा सरला देवी के सिर पर गिरा पड़ा था। रूबी का शोर सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे।

घरवालों ने पंखा हटाया, पर तब तक रमाशंकर और सरला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर ग्रामीण रमाशंकर के घर के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम के डर से पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें