लखनऊ। तरक्की पसंद शायर कैफी आजमी की 107वीं यौमे पैदाइश 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस मौके पर कैफी आजमी अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
निशालगंज पेपर मिल कॉलोनी स्थित ऑल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी कार्यालय में बुधवार को उपाध्यक्ष सैयद खुर्शी मेहंदी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम दो सत्र में होगा। पहला सत्र दोपहर 12 से 1:30 और दूसरा 2 बजे से शुरू होगा। पहले सत्र में अजरा रिजवी कैफी आजमी की नज्म औरत पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। प्रो. नलिन रंजन सिंह, प्रो. खान अहमद फारूख और समीना खान पर्चा पढ़ेंगी।
एकेडमी के महासचिव सैयद सईद मेहंदी ने बताया कि दूसरे सत्र में कैफी अवॉर्ड विजेता कलकत्ता की रंगकर्मी ऊषा गांगुली का नाटक दिखाया जाएगा। बैठक में प्रो. नलिन रंजन सिंह, डॉ. अतहर रिजवी, डॉ. प्रियंका, मसरूर फातिमा, करूणा शंकर, सैयद फराहिम हुसैन, फरहीन मेहंदी, आशीष यादव, आबिस, अमित, एजाज काजमी, जकी, विनोद, नईम खान मौजूद रहे।