होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
लखनऊ। आशियाना सि्थत श्रीजगदंबेश्वर मंदिर प्रांगण में शनिवार को आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं। गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह रहे। अध्यक्ष आरके पांडेय, महासचिव एसी अग्निहोत्री, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद प्रतिनिधि विमल तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।