लखनऊ। चारबाग स्थित रवींद्रालय सभागार में बुधवार को बाल विद्या मंदिर और रवींद्रालय का 61वां वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमारी परंपराएं भले ही अलग हों, लेकिन संस्कृति एक है।
बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा, छात्रों ने भारत की उस सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जिसने सदियों से हमें एकता के सूत्र में बांध रखा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एमएलसी महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिभा को अवसर मिले तो सफलता रास्ता बना ही लेती है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक बाजपेयी ने कहा, बाल विद्या मंदिर में छात्र सुसंस्कृत भी होते हैं।