फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भजन गायक हंसराज रघुवंशी और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
10 से 12 फरवरी तक होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शाम संस्कृति और अध्यात्म से सराबोर होगी। टेंट सिटी के सांस्कृतिक पंडाल में नामचीन कलाकारों के साथ लगभग 500 लोग प्रस्तुति देंगे। इनमें भजन गायक हंसराज रघुवंशी और प्रख्यात बांसुरी वादक राकेश चौरसिया प्रमुख हैं। इनके साथ ही लखनऊ के कथक कलाकार आकाश श्रीवास्तव के साथ ही मथुरा की वंदना फूलों की होली की प्रस्तुति देंगी। मेहमानों को प्रदेश की लोक संस्कृति से रू-ब-रू कराने के लिए लोक सांस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। लोकनृत्यों की प्रस्तुति के साथ बम रसिया, मयूर, राई, दीवारी, पाईडंडा, आदिवासी, करमा, फरूआही, ढेढ़ियां, नटवरी, मसक बीन, धोबिया, बधावा लोक नृत्य, डमरू वादन, थारू की भी प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें