मेंहदीगंज स्थित राज कुमार अकादमी ने गुरुवार को स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुरुकल अकादमी की प्रधानाचार्या कल्पना सिंह थीं।
समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम नारी सशक्तीकरण और सामाजिक सद्भवना पर आधारित था। समारोह में छात्र परिषद ने अंधेर नगरी चौपट राजा एंकाकी की प्रस्तुति दी, जिसे सराहा गया।
नर्सरी और केजी के छात्रों ने अपने गीतों से इंसानियत का संदेश दिया। इस अवसर पर अकादमी के चेयरमैन राजीव बख्शी भी मौजूद थे।