फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयूईटी : धैर्य की परीक्षा, ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ एग्जाम

विज्ञापन
सीयूईटी : ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ एग्जाम। 
विज्ञापन
लखनऊ। विश्वविद्यालयों में प्रवेश की राह आसान बनाने के लिए आयोजित हो रहे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के दौरान शनिवार को कई अभ्यर्थियों को पहले परीक्षा नहीं, बल्कि इंतजार की परीक्षा देनी पड़ी। सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण सुबह नौ बजे शुरू होने वाली पहली पाली की परीक्षा करीब ढाई घंटे की देरी से 11:30 बजे शुरू हो सकी। इस दौरान छात्र और अभिभावक केंद्रों पर जानकारी के इंतजार में परेशान रहे।
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित सीयूईटी के तहत शहर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होनी थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते तय समय पर परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। इसका असर दूसरी पाली की परीक्षा पर भी पड़ा।
विकासनगर निवासी प्रशांत गुप्ता अपने बेटे कृष्णा को परीक्षा दिलाने गोमतीनगर स्थित हुसड़िया चौराहे के पास मेट्रो नेटवर्क सेल्यूशन केंद्र लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे सुबह करीब आठ बजे ही केंद्र पहुंच गए थे। अभ्यर्थियों को 8:30 बजे से प्रवेश दिया जाना था लेकिन नौ बजे परीक्षा शुरू होने के बावजूद कोई गतिविधि नहीं हुई। कर्मचारियों से जानकारी लेने पर भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद सर्वर में तकनीकी दिक्कत की सूचना दी गई। उन्होंने एनटीए की हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया, लेकिन परीक्षा आखिरकार तय समय से करीब ढाई घंटे बाद शुरू हो सकी।
विज्ञापन


दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थी भी हुए परेशान

केंद्र पर लखनऊ के अलावा लखीमपुर समेत अन्य जिलों से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। लंबे इंतजार और अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों ने बताया कि केंद्र पर एसी भी नहीं चल रहा था। अभिभावक अजय कुमार सिंह, अनमोल वर्मा, विजय प्रकाश और उत्कर्ष शुक्ला ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर और स्पष्ट जानकारी न मिलने से अनिश्चितता की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें