लखनऊ। केजीएमयू के क्वीनमेरी के सभागार में बृहस्पतिवार को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की ओर से रीजनल रिसोर्स ट्रेनिंग सेंटर तहत सीटीजी प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसमें एनएचएम की निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल ने कहा कि सीएचसी स्तर पर कार्डियोटोकोग्राफी (सीटीजी) मशीन का इस्तेमाल शुरू हो जाए तो मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लाई जा सकती है। कहा कि डॉक्टरों और नर्सों के लिए जच्चा-बच्चा की क्लीनिकल जांच भी जरूरी है। केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कार्यक्रम को विवि के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यशाला में परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल, महानिदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. रंजना खरे, क्वीनमेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल, एनएचएम के महाप्रबंधक डॉ. मिलिंद वर्धन, डॉ. ऊषा गंगवार और डॉ. रवि दीक्षित मौजूद रहे।