फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया के कोविड हॉस्पिटल में ही होगा सीटी स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया के कोविड हॉस्पिटल में ही होगा सीटी स्कैन
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों का सीटी स्कैन अब उसी इमारत में होगा। कोविड हॉस्पिटल में सिटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन लगने की तैयारी शुरू हो गई।
शासन ने लोहिया संस्थान द्वारा भेजे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गोमतीनगर विस्तार स्थित कोविड हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन न होने से गंभीर मरीजों की जांच में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज के फेफड़ों की सही स्थिति का पता लगाने के लिए कई बार सीटी स्कैन कारगर साबित होता है।
संस्थान की निदेशक डॉ. नुजहत हुसैन ने बताया कि 50 आईसीयू बेड बढ़ाने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है।
सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी जल्द शुरू होगी। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है।
लगेगा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट
निदेशक डॉ. हुसैन ने बताया कि कोविड हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों को दिक्कत न हो, इसके लिए लिक्विड ऑक्सीजन टैंक भी लगेगा। इसकी प्रक्रिया भी करीब पूरी हो गई है। अभी सिलेंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर की क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें