फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : सीआरपीएफ जवान ने ड्यूटी राइफल से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Fri, 28 Jun 2019 11:24 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

  • जिले के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर का मामला
  • मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था जवान
  • पुलिस ने कब्जे में ली राइफल व एक जिंदा कारतूस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में तैनात एक जवान ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राइफल व एक जिंदा कारतूस अपने कब्जे में ले लिया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस की ओर से मृतक के परिवारीजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड जिला निवासी संतोष कुमार उपाध्याय 1991 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। संतोष इन दिनों जिले के त्रिसुंडी में स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हवलदार के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को संतोष ने अपनी ड्यूटी राइफल को सफाई के लिए शस्त्रागार से निकलवाया था। संतोष राइफल को साफ करने के लिए छत पर चला गया। करीब 11 बजे संतोष (47) ने उसी ड्यूटी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य साथी जब तक छत पर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। 

सूचना मिलते ही रामगंज चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने इसकी सूचना एसएचओ व सीओ पीयूष कांत राय को दी और स्वयं मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने राइफल व एक जिंदा कारतूस अपने कब्जे में ले लिया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में रुपये उधार देने की बात 

चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने मौके से सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है। बताया कि कमांडेंट को संबोधित सुसाइड नोट में एक साथी को पिछले दिनों 50 हजार रुपये उधार दिए जाने का जिक्र किया गया है। लिखा गया है कि मांगने के बावजूद वह धनराशि वापस नहीं कर रहा था, जिससे वह आहत था। नोट में यह भी लिखा गया है कि उसकी पत्नी राजेंद्री देवी कैंसर व हार्ट की मरीज है। उसे उनकी मौत की सूचना नहीं दी जाए।

परिजन तहरीर देंगे तो दर्ज होगा केस
सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिवारीजनों को सूचना दी गई है। यदि उनकी ओर से तहरीर दी जाएगी तो केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें