फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नितिन नवीन के स्वागत के लिए उमड़े लखनऊ, 42 जगहों पर हुआ स्वागत

विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन और स्वागत के लिए जुटे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को लखनऊ पहुंचे। इस बीच कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जोश उस वक्त दोगुना हो गया, जब नवीन का स्वागत करने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच गए। नवीन के अभिनंदन के लिए राजधानी में 42 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से यात्रा निकाली गई। इसके मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उनका अभिनंदन किया।
यात्रा मार्ग में 20 से अधिक भव्य स्वागत द्वार बनाए गए थे। पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगते रहे। स्वागत में गौतम, कायस्थ, पाल, राजभर, पर्वतीय, लोधी, यादव, ब्राह्मण, मराठी, वैश्य, ईसाई, सिंधी, साहू, व्यापारी, अधिवक्ता, सिख, पंजाबी, बंगाली, क्षत्रिय, सोनकर, भोजपुरी, पटेल, मौर्य, कुशवाहा, वाल्मीकि, पासी और निषाद समाज सहित कई संगठनों ने भागीदारी की। इन समाजों के प्रतिनिधियों ने उन्हें अपने प्रतीक चिह्न भेंट किए। विधायक नीरज बोरा ने नवीन को झालमुड़ी खिलाकर आत्मीय अभिनंदन किया। अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा के नेतृत्व में 101 किलो लड्डू का वितरण कराया। वहीं, उत्तरी विस क्षेत्र में विधायक ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए झालमुड़ी का स्टॉल लगाया गया। इसके अलावा शीतल पेयजल, मट्ठा और अन्य जलपान की व्यवस्था की गई थी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को आलमबाग में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

40 फीट ऊंची फूलों की माला पहनाई
हजरतगंज स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भी उनका स्वागत हुआ। लोकभवन के बाहर ओबीसी मोर्चा ने क्रेन की सहायता से 40 फीट ऊंची फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजरों पर खड़े होकर पुष्पवर्षा की। स्वागत कार्यक्रम संयोजक नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी ने पूरे मार्ग में व्यवस्थाओं की निगरानी की।
फूलों की तोप से पुष्पवर्षा
सिख व पंजाबी समाज ने फूलों की तोप से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व सह मीडिया प्रभारी सतबीर सिंह राजू ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि शिक्षा अनुसंधान मंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहीं।
हनुमान सेतु में बजरंग बली से लिया आशीर्वाद
नितिन नवीन हनुमान सेतु मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने दरबार में माथा टेका व प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
ऊर्जा का प्रतीक है राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ आगमन को सरोजनीनगर विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह ने ऊर्जा का प्रतीक बताया। कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। राजेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के शब्द केवल एक राजनीतिक वक्तव्य नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्नदाताओं, कार्यकर्ताओं और करोड़ों नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हैं। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प हर कार्यकर्ता की भावना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई गति मिलेगी।
शर्मा की चाय व बन-मक्खन का उठाया लुत्फ
नितिन नवीन ने शर्मा की चाय एवं बन-मक्खन का स्वाद भी लिया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह : ब्रजेश पाठक
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इससे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन देश के सबसे युवा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। प्रदेश का युवा उनसे काफी उम्मीदें लगाए हुए है। उनके नेतृत्व को लेकर गरीबों, आमजन और युवाओं में भी उत्साह का माहौल है। (ब्यूरो)

Next
AU ऐप में पढ़ें