फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छठ पर पूर्वांचल जाने वाली बसों-ट्रेनों में भीड़

विज्ञापन
छठ पर पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में भीड़।
विज्ञापन
लखनऊ। छठ पर पूर्वांचल जाने वाली बसों और ट्रेनों में शनिवार को भी भीड़ रही। रविवार को यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ होने की संभावना है। वहीं, पर्व समाप्त होने के बाद लखनऊ लौटने वालों की संख्या बढ़ेगी। इसे देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनें और परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

दीपावली और भैया दूज पर दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने वाले यात्रियों की वापसी का सिलसिला शनिवार तक कम हो गया, लेकिन लखनऊ से गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बिहार की ट्रेनों में भीड़ बनी रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में यात्रियों के खड़े होने तक की जगह नहीं थी। पंजाब मेल, पुष्पक, गोरखपुर इंटरसिटी और इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस में भी यही स्थिति रही। उधर, अवध, कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डों से संचालित बसें भी खचाखच भरी रहीं। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें भी लगाई गईं।
वापसी के लिए लगेंगी 150 अतिरिक्त बसें
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि छठ पर्व के बाद गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, प्रयागराज, वाराणसी और बलिया समेत अन्य जिलों से लखनऊ लौटने वालों की संख्या बढ़ेगी। इसे देखते हुए 150 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

शेयरिंग टैक्सी भी दे रहीं राहत
पूर्वांचल के जिलों से लखनऊ आने वाले यात्री ब्ला-ब्ला कार जैसे एप के जरिये शेयरिंग टैक्सी बुक कर सफर कर रहे हैं। छठ के बाद वापसी के दौरान भी ये टैक्सियां यात्रियों के लिए सहूलियत बनेंगी।

छठ पर पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में भीड़।

छठ पर पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में भीड़।

छठ पर पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें