फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक राजेश्वर सिंह की तिरंगा यात्रा में उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों बाइक और कार पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति गीतों पर थिरकते युवा जोश बढ़ा रहे थे। छठ पूजा स्थल, सैनिक स्कूल ग्राउंड, नवीन गौरी से शुरू होकर यात्रा कानपुर रोड, स्कूटर इंडिया चौराहे से होकर एयरपोर्ट तक विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हम जिस अमन, शांति और सुरक्षित वातावरण में सांस ले रहे हैं वह हमारी सेना के शौर्य और बलिदान का परिणाम है। यह तिरंगा यूं ही नहीं लहराता, इसके पीछे असंख्य बलिदानों की कहानी है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से हजारों युवाओं ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें