फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधार शिविर में भीड़ और सुस्त सर्वर ने रोका काम

Fri, 07 Aug 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आधार संशोधित कराने पहुंचीं कौशिकी और शिवांशी।
विज्ञापन
लखनऊ/निगोहां। मीरकनगर गांव के पंचायत भवन में लगे विशेष शिविर में आधार संशोधन और नए आधार बनवाने के काम में सुस्त सर्वर बाधा बना। कई आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कुछ आवेदकों के आधार की दिक्कत भीड़ अधिक होने की वजह से दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मीरकनगर के पंचायत भवन में आवेदकों की भीड़ उमड़ी। दूसरे गांवों के आवेदक भी शिविर में पहुंचे थे। ऑपरेटर ने काम शुरू किया पर कुछ देर बाद सर्वर सुस्त हो गया। इसका असर आधार संशोधन के काम पर पड़ा। मृगांक सिंह जन्मतिथि संशोधित कराने पहुंचे थे। उन्होंने नगराम डाकघर और हजरतगंज के रतन स्क्वायर के दो-दो चक्कर लगाए थे। ऑपरेटर ने जन्मतिथि अपडेट की, लेकिन बताया कि 18 वर्ष उम्र पूरी होने पर ही आधार अपडेट होगा। मृगांक के अंकपत्र और आधार में एक वर्ष का अंतर है। शिविर में कुल 12 नए आधार बने और 32 संशोधित किए गए।

एक घंटे किया इंतजार, नहीं चला सर्वर
गांव के राजन अपनी बेटियों कौशिकी (8) और शिवांशी (6) का फिंगरप्रिंट अपडेट कराने आए थे। करीब एक घंटे तक इंतजार किया। सर्वर न चलने पर लौट गए। राजन ने बताया कि उन्हें शुक्रवार के लिए टोकन दिया गया है। कुछ अन्य आवेदक भी काफी देर इंतजार के बाद लौट गए।
विज्ञापन


भीड़ अधिक है, कल आइए
करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय कर शिविर में पहुंची निगोहां में स्टेशन मार्ग पर रहने वाली आरोही शर्मा का आधार आवेदकों की भीड़ अधिक होने की वजह से अपडेट नहीं हो सका। ऑपरेटर ने शुक्रवार को आकर आधार संशोधन कराने के लिए कहा।

आधार संशोधित कराने पहुंचीं कौशिकी और शिवांशी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें