फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनों में ठसाठस भीड़, सीटें फुल

Thu, 11 Apr 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नवरात्र की वजह से विंध्याचल और जम्मू जाने वाली ट्रेनों में सभी सीटें फुल हैं, वहीं ईद का पर्व मनाने के लिए छुट्टी पर दूसरे शहरों से आने वाले मुसाफिरों की भीड़ कई ट्रेनों में नजर आई। अर्चना एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट मिल रहे हैं तो त्रिवेणी एक्सप्रेस में अनारक्षित टिकटों के सहारे यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। बुधवार शाम के बाद आने वाली सभी ट्रेनों में भीड़ अधिक रही। ईद के पर्व को लेकर लोगों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


नवरात्र पर विंध्याचल दर्शन करने के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ त्रिवेणी एक्सप्रेस में ज्यादा दिख रही है। इस जिले के ज्यादातर लोग द्वितीय श्रेणी के अनारक्षित टिकट लेकर सफर कर रहे हैं। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली के अलावा बछरावां और ऊंचाहार से भी काफी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर कर रहे हैं। जगह न मिलने पर रोडवेज बसों से यात्रा करने को मजबूर हैं।
पटना और जम्मू के बीच दौड़ने वाली अर्चना एक्सप्रेस में सभी आरक्षित सीटें फुल हैं। नवरात्र में जम्मू जाने वाली ट्रेन में 50 से अधिक वेटिंग चल रही है तो वहीं जम्मू से आने वाली ट्रेन में 100 से अधिक वेटिंग है। सीट कंफर्म होना मुश्किल है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ईद को देखते हुए भी दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोग भी बुधवार शाम से आने शुरू हो गए। जो लोग दूसरे शहरों से यहां आकर नौकरी कर रहे हैं, वे भी जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। इससे स्टेशन पर काफी भीड़ रही। बृहस्पतिवार को ईद, फिर द्वितीय शनिवार और रविवार को देखते हुए कुछ लोग लंबी छुट्टी लेकर आए, जिनके साथ परिवार भी रहा। भीड़ को देखते हुए रेलवे के टिकट स्टाफ के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने भी चेकिंग कराई। स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि नवरात्र के कारण दो दिन से भीड़ थी। ईद की वजह से भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

भोपाल व मुंबई से आने वाली ट्रेनें देर से पहुंची
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप के बीच सफर करना भी मुश्किल हो रहा है। बुधवार को मुंबई और भोपाल से आने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा देर से पहुंचीं। भोपाल से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन पौने तीन घंटे और मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन सवा घंटे विलंब से आई। लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ढाई घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस और पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई।
लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस पौन घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल और टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें