फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ी मरीजो की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उमड़ी मरीजों की भीड़, नेट ने दिया दगा
विज्ञापन

छुट्टी के बाद राजधानी के सभी अस्पतालों में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई अस्पतालों में दोपहर बाद तक मरीजों की भीड़ लगी रही। इस बीच केजीएमयू में नेट भी दगा दे गया। इससे यहां आने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को डॉ. राममनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, बलरामपुर में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग गई थी। पर्चा बनवाने के लिए कई बार हो हल्ला भी मचा। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को शांत कराया। मरीजों की भीड़ अधिक होने की वजह से ओपीडी की व्यवस्था भी धराशायी हो गई। लोहिया अस्पताल में कई बार धक्कामुक्की की नौबत रही। यहां दोपहर बाद तक मरीज देखे गए। उधर, केजीएमयू में क्वीन मैरी में दूसरे दिन भी नेट व्यवस्था फेल रही। नेट नहीं चलने की वजह से महिलाओं को काफी देर तक लाइन में लगे रहना पड़ा। दोपहर करीब 11 बजे के बाद नेट पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बाद दूसरी कंपनी के डोंगल के सहारे पर्चा बनाया गया। इससे महिला मरीज परेशान रहीं। कई मरीजों की जांच के लिए कैश जमा नहीं हो पाया। इस संबंध में मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी का कहना है कि नेट की स्पीड धीमी होने की वजह से दिक्कत आ रही थी, लेकिन डोंगल लगाकर पर्चा बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें