फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसरबाग बस अड्डे पर बाहरी लोग जांच के लिए उमड़े, यात्रियों और कर्मचारियों के संक्रमित होने का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरबाग बस अड्डे पर यात्रियों और कर्मचारियों की जांच के लिए पहुंची टीम को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा, जब बाहरी लोग कोरोना की जांच के लिए उमड़ पड़े। इन लोगों के पास कई अस्पतालों के पर्चे भी थे। इससे बस अड्डे के कर्मचारियों और आवागमन करने वाले यात्रियों के संक्रमित होने का अंदेशा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शनिवार को बस अड्डे पर जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई बलरामपुर का पर्चा लिए था तो कोई सिविल हॉस्पिटल का। इससे बस अड्डे पर अफरा तफरी मच गई। कई परिचालकों ने इस माहौल में बस का संचालन बंद कर घर जाने की चेतावनी दे दी है। उधर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि रविवार से बस अड्डे पर सिर्फ कर्मचारियों और यात्रियों की कोरोना जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें