बछरावां (रायबरेली )। बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग के गेट में बृहस्पतिवार को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे उसका बूम टूट गया। बूम टूटने से गेट खुल नहीं पाया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी रही।
आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर टूटे गेट को बाहर कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। हाईवे पर बछरावां कस्बे में बनी रेलवे क्रसिंग करीब 12:30 बजे पटरी रिपेयरिंग की मशीन निकलने के लिए बंद की गई।
इसी बीच मिल एरिया थाना क्षेत्र के कसौंदा के रहने वाले जितेंद्र कुमार ई-रिक्शा लेकर मौरावां की तरफ जा रहा था। ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गेट के बूम पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे गेट बूम टूट कर लटक गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
गेटमैन ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार शर्मा ने ई-रिक्शा व चालक को हिरासत में ले लिया। बूम टूटने से गेट खुल नहीं पाया। इससे रोडवेज बसें, कार समेत अन्य वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। राहगीरों को जाम से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
रेलवे कर्मचारियों ने टूटे गेट को बाहर कराया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की चालक के खिलाफ की जाएगी।