फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत मिली तो सीएम ने अपने सामने खड़े होकर लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कराए करोड़ों रुपये

Sat, 02 Jun 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई) में प्रदेश के सभी 75 जिलों के 54,310 लाभार्थियों के खाते में बतौर अनुदान 308.40 करोड़ रुपये खुद के सामने ही ट्रांसफर कराए। इस दौरान उन्होंने लखनऊ के बीकेटी, इंटौजा, अमेठी और गोसाईगंज के लाभार्थियों को आवास का प्रतीकात्मक चाबी भी प्रदान किया।
विज्ञापन


दरअसल, केंद्र व प्रदेश सरकार की इस अति महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में मिली गड़बड़ी की शिकायतों के मद्देनजर सीएम ने खुद ही इसकी कमान संभाल ली है। बता दें, पिछले दिनों चौपाल कार्यक्रमों में पीएमएवाई (ग्रामीण) के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री से तमाम शिकायतें की थीं।

इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने शहर में चल रही इस योजना की स्थिति को परखने के लिए शुक्रवार को अपने दफ्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने आगरा, झांसी, आजमगढ़, गोरखपुर व वाराणसी के करीब 45 लाभार्थियों से सीधे बात की और योजना के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान बनाने में करें इन पैसे का इस्तेमाल

डेमो
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को ताकीद किया कि इन पैसे का इस्तेमाल मकान बनाने में ही करें। साथ ही उन्होंने शौचालय का निर्माण अनिवार्य रूप से कराने को कहा। वहीं सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया कि लाभार्थियों को समय से अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए। 

सीएम ने इस योजना को तय समय में पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्मित मकानों के प्रमाण पत्र जनप्रतिनिधियों के हाथों ही वितरित कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें