फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीनें दिलाने के नाम व्यापारी से 1.70 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने गाजियाबाद से बेयरिंग की मशीनें दिलाने के नाम पर गुडंबा निवासी व्यापारी संतोष प्रजापति से 1.70 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

इसके बाद संतोष ने ठगी में शामिल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के प्रबंधक समेत सात के खिलाफ गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज करा कराया।
गुडंबा थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, संतोष प्रजापति ने बताया कि वह गुजरात में रहकर बेयरिंग मशीनों के निर्माण का काम करता है।
2018 में गुडंबा में बने उसके दफ्तर में मिलने आए डीलक्स ट्रेडिंग कंपनी के अनुज गुप्ता और जयंत प्रसाद ने बेयरिंग मशीनें खरीदने का प्रस्ताव दिया था।
दोनों ने उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी फईम खान और एम खान से करवाई। इसके बाद फईम खान और एम खान संतोष को बेयरिंग मशीनें बनाने वाली शॉफ्ट लिमिटेड फैक्टरी में ले गए।
जहां एजेंट प्रदीप कुमार सिंह ने मशीनों के कीमत 17 करोड़ रुपये बताई। प्रदीप ने बताया कि मशीनें खरीदने के लिए इसकी कीमत का दस फीसदी यानी 1.70 करोड़ रुपये कंपनी के खाते में जमा कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जालसाजों ने गाजियाबाद में बैंक ऑफ इंडिया, घंटाघर के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार जैन के साथ मिलकर चालू खाता खुलवाया।
इसके बाद कई बार में संतोष से इस खाते में 1.70 करोड़ मंगाकर हड़प लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, तहरीर पर मैनेजर मनोज कुमार जैन, अनुज गुप्ता, फहीम खान, एम खान, जयंत प्रसाद व प्रदीप कुमार सिंह और उसकी पत्नी सरोज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें