फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्दा फेल होने से लखनऊ जू में मगरमच्छ की मौत

Wed, 27 Dec 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्राणि उद्यान में मगरमच्छ की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ प्राणि उद्यान में मंगलवार सुबह नर मगरमच्छ की मौत हो गई। सफेद टाइगर के बाड़े के पास ही मगरमच्छ का बाड़ा है। सुबह जब कीपर व सपोर्टिंग स्टाफ पहुंचा तो एक मगरमच्छ को पानी में उल्टा उतराता हुआ पाया। चिकित्सकों को सूचन के साथ ही जू-स्टाफ ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


तीन घंटे तक चले पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने मगरमच्छ में गुर्दे में खराबी पाई और सूजन बताई। मृत नर मगरमच्छ की उम्र करीब 11 साल से अधिक बताई जा रही है।  निदेशक जू आरके सिंह ने बताया कि बीते तीन दशकों में ये किसी मगरमच्छ की पहली मृत्यु रिकॉर्ड में दर्ज हुई है।

पिछले करीब 20 सालों में 67 मगरमच्छों का प्रजनन हुआ। इनमें से करीब 61 मगरमच्छों को लखनऊ से अन्य प्राणि उद्यानों में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत या प्राकृतिक वातावरण में रिलीज भी किया गया। उपनिदेशक जू डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि ये खराबी पैदाइशी थी या अन्य कारणों से हुई, इसलिए सैंपल रखे गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें