इस पर बदमाश का साथी आया और उसने तमंचे से हवा में फायरिंग करके दिलीप को डराने की कोशिश की। दिलीप ने फिर भी बैग नहीं छोड़ा तो कार से बदमाशों का तीसरा साथी उतरा और उनके चेहरे पर स्प्रे मार दिया। स्प्रे लगते ही दिलीप बेसुध हो गए और बदमाश उनका बैग लेकर भाग निकले। कुछ देर बाद होश आने पर दिलीप ने पुलिस और परिवारीजनों को सूचना दी। पुलिस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा रही है।
सराफ ने बताया कि कार में एक महिला भी बैठी थी। लुटेरों के साथ महिला की मौजूदगी पुलिस अधिकारियों के लिए पहेली बन गई है। उधर, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लुटेरे चेकिंग से बचने के लिए महिला को साथ लेकर चल रहे होंगे।
दिलीप ने बताया कि उसने बैग कसकर पकड़ लिया था। लुटेरा बैग नहीं छीन पाया तो कार में बैठे उसके साथी ने बाहर आकर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद भी दिलीप ने हिम्मत नहीं हारी तो बदमाश ने हवा में गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। पीड़ित ने बताया कि कार सवार तीनों बदमाश नकाब पहने थे। उनके साथ मौजूद महिला का चेहरा खुला था, लेकिन अंधेरे में साफ नजर नहीं आ रहा था। पुलिस का मानना है कि लुटेरे पहले से सराफ को जानते थे।