फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी जेल पहुंचने से पहले ही पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद पुलिस द्वारा पकड़ा गया शातिर बदमाश चिनहट स्थित अस्थायी जेल पहुंचने से पहले ही बीबीडी के पास से मंगलवार शाम को भाग गया। जानकारी मिलने के बाद लखनऊ कमिश्नरेट व ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस तलाश में जुट गई है। सभी पॉलिगान टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

मलिहाबाद पुलिस ने सोमवार देर शाम को तिलसुवा निवासी राम अनुज उर्फ नन्हके को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे चिनहट स्थित अस्थायी जेल भेजने के लिए पुलिस टीम निकली। लेकिन चिनहट स्थित रामस्वरूप कॉलेज में बनी अस्थायी जेल पहुंचने से पहले ही पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस टीम उसे गाड़ी से लेकर अस्थायी जेल लेकर जा रही थी।
इसी बीच बीबीडी के पास जाम लगा मिला। मौका देख हथकड़ी ढीली कर हाथ निकालकर भाग गया। मलिहाबाद पुलिस ने पहले तो चुपचाप अपने स्तर पर तलाशी की लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा तो कमिश्नरेट पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद चिनहट थाने की पुलिस व सभी पॉलिगान टीम को आरोपी की तलाश में लगा दिया गया। सभी टीम को आरोपी का हुलिया और तस्वीर भेज दी गई थी। देर रात तक पुलिस आरोपी की तलाश नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी पुलिस को दिया था चकमा
मलिहाबाद के तिलस्वा का रहने वाला राम अनुज शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ 2016 में अपहरण, धमकी और घर में घुसकर लूटपाट व मारपीट का मुकदमा दर्ज था। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। दो दिन पहले पुलिस ने इसे प्रतिबंधित ऑटो चलाते समय मलिहाबाद कस्बे में पकड़ा था। लेकिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। ऑटो की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे से अवैध असलहे बरामद हुए। सूत्रों की माने तो ऑटो में 4-5 तमंचे व कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने सोमवार रात उसे तिलस्वा के पास से दबोचा था लेकिन पुलिस की गिरफ्त से वह 24 घंटे के अंदर फिर से फरार हो गया। इंस्पेक्टर मलिहाबाद ने बताया कि राम अनुज को जेल भेजा गया था, मगर उसके भागने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें