फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने किया कांड, किलर को किया फरार!

Sat, 25 Jan 2014 02:57 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माज हत्याकांड का आरोपी अजीत यादव ऊर्फ बंटी शनिवार सुबह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उसे बलिया के सीजेएम कोर्ट से पेशी के बाद वापस लखनऊ ला रही थी।
विज्ञापन


ताजा खबर के लिए मुताबिक पेशी पर ले जाने वाले सिपाहियों पर ही उसे भगाने का शक जाहिर किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक बंटी को शुक्रवार को बलिया के जिला न्यायालय में डकैती के मामले में पेश किया गया था। उसे तीन सिपाही ऋषभ कन्नौजिया, धर्मेश कुमार और अनोखे लाल लेकर पेशी पर गए थे।

शनिवार दोपहर तीनों ही सिपाही आरोपी के साथ बलिया-बनारस एक्सप्रेस से आ रहे थे। लेकिन गाजीपुर के पास बंटी चलती गाड़ी से निकल भागा।

इत्तेफाक की बात यह थी कि उस दौरान सिपाहियों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए थे। जैसे-तैसे किसी एक सिपाही का मोबाइल ऑन हुआ, तो उसने लखनऊ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ पहुंचे सिपाहियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि आरआई को सिपाहियों पर ही शक है। उन्होंने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें