फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की छेड़खानी तो पत्नी ने दर्ज करवाया केस

Wed, 08 Nov 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मुंडन समारोह में आई पत्नी से नशे की हालत में पति ने भाई के साथ मिलकर छेड़खानी की। विरोध पर गाली गलौज व जानमाल की धमकी भी दी। महिला रोते हुए मायके पहुंची तो ससुराल वालों ने धावा बोलकर पीटा और गला दबाने लगे। महिला ने छेड़खानी, कातिलाना हमला करने व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राघवन सिंह के मुताबिक हसनगंज के डालीगंज में रहने वाली महिला ने पति अनुराज, देवर रामराज और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। महिला का कहना है कि वह शनिवार को फैजुल्लागंज स्थित ननिहाल में मुंडन समारोह में गई थी।

वहां देर शाम नशे में धुत होकर पहुंचे अनुराज व रामराज ने समारोह के दौरान छेड़खानी व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध पर गालीगलौज व जानमाल की धमकी दी, किसी तरह वह भागकर मायके पहुंची। वहां अनुराज व रामराज परिवार के अन्य लोगों के साथ आ धमके। घर में अकेली देख उसे पीटा और जान से मारने के इरादे से गला दबाने लगे।
विज्ञापन


चीख पुकार पर आसपास के लोगों को आते देख धमकी देकर चले गए। महिला का कहना है कि सुसराल वालों की ओर से पांच लाख रुपये व दहेज में कई वस्तुओं की मांग को लेकर प्रताड़ित करने पर वह दो बच्चों के साथ मायके में रहती है। इंस्पेक्टर ने उपनिरीक्षक दलवीर सिंह यादव को तफ्तीश सौंपी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें