फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के हमले से घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
थाना बेरी के गांव अच्छेज में करीब डेढ़ माह पूर्व पति द्वारा कुल्हाड़ी से गर्दन पर किए वार के बाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही नरेश देवी उर्फ कोको ने बीती रात पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोप में दर्ज मामले को पुलिस ने अब हत्या के केस में बदल दिया है।
जानकारी के अनुसार पति के हमले घायल हुई महिला नरेश देवी को गंभीर हालत में स्थानीय चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर किया था। लेकिन कुछ समय बाद परिजनों ने रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। करीब डेढ़ महीने नरेश निजी अस्पताल में भर्ती रही। नरेश का जीवन बचने से नाउम्मीद होकर सोमवार को परिजन उसे रोहतक के निजी अस्पताल सेे अपने गांव अच्छेज ले आए। लेकिन सोमवार देर रात नरेश देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में पहले से ही जेल में बंद नरेश देवी के पति बहादुर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किए गए हत्या के प्रयास के मामले को हत्या के केस में तब्दील कर दिया है। पुलिस ने यह मामला आरोपी के बेटे जोगेंद्र की शिकायत पर दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, गांव अच्छेज निवासी बहादुर शराब पीने का आदी रहा है। इसी वजह से पति-पत्नी में आमतौर पर झगड़ा रहता था। इसी तरह के झगड़े में बहादुर ने 12 सितंबर को अपनी पत्नी नरेश देवी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए थे।
विज्ञापन


पुलिस का कथन
करीब डेढ़ माह पूर्व गांव अच्छेज में पति द्वारा कुल्हाड़ी से गर्दन पर किए वार के बाद जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही उसकी पति नरेश देवी उर्फ कोको ने सोमवार रात दम तोड़ दिया। मामले में आरोपी पति पहले से गिरफ्तार है और पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हत्या के प्रयास के मामले को हत्या की धाराओं में तबदील कर दिया है।
- विनोद कुमार, इंचार्ज पुलिस चौकी, झज्जर


- हत्या के प्रयास का मामला बदला हत्या के केस में
- बेटे की शिकायत पर आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
- शराब पीने से मना करने पर किए थे पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें