फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हाथ लगा पति की अय्याशियों का चिट्ठा, शादी के नाम पर कर रहा था युवती का शोषण

Mon, 26 Feb 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र में किराये पर रहने वाली छात्रा को शादी का झांसा देकर विवाहित युवक तीन साल तक यौन शोषण करता रहा। युवक ने करतूत छिपाने को छात्रा का मकान तक बदलवा दिया।

विज्ञापन


पत्नी को जानकारी होने पर भांडा फूटा तो आरोपी वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान युवती परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लखीमपुर के पलियाकलां निवासी 25 वर्षीय युवती लखनऊ में एमकॉम की पढ़ाई कर रही है। वह इन्दिरानगर के डी ब्लॉक में किराये के मकान में रहती थी। तीन साल पहले मकान के सामने रहने वाले अविनाश त्रिपाठी से उसके प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद उसने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। पहले इन्कार करने के बाद फिर वह राजी हो गई। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देने के बाद अविनाश तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

जब वह शादी के लिए कहती तो टालमटोल करने लगता। इसी बीच युवती को पता लगा कि अविनाश शादीशुदा है।

छह साल के बच्चे का पिता है आरोपी

अरोपी अविनाश
इंस्पेक्टर गाजीपुर सुजीत राय ने बताया कि शादीशुदा अविनाश का छह साल का बच्चा भी है। इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने शादी से मना कर दिया। इस पर अविनाश ने पत्नी को तलाक देकर शादी करने की बात कही। इसके लिए कुछ दिन इंतजार करने को कहा। युवती को जब लगा कि अविनाश शादी नहीं करेगा तो उसने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मेल पर पत्नी ने देखी तस्वीरें तो खुला मामला

Gmail
इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ दिन पहले अविनाश की पत्नी ने उसके मेल पर कुछ तस्वीरें देखी। इनमें अविनाश युवती संग आपत्तिजनक हालत में दिखा। पूछताछ की तो विवाद हुआ। अविनाश की पत्नी ने युवती के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह काफी दिनों तक उसके घर के सामने ही किराये पर रहती थी। भेद न खुले इसके लिए अविनाश ने उसे दूसरे स्थान पर कमरा दिला दिया। जहां उसने खुद को पति बताया था। अक्सर वह कारोबार के सिलसिले में वहीं ठहरता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें