फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता पर आरोप- पिता को बनाया मुर्गा, बेटी ने की सुसाइड की कोशिश

Mon, 26 Feb 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की एक लड़की अपने पिता के अपमान से इस कदर आहत हुई कि उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने की खौफनाक कोशिश की। मामला जबलपुर का है जहां भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) के एक लोकल लीडर पर आरोप है कि उन्होंने लड़की के पिता को मुर्गा बनाकर लोगों के सामने जलील किया। इतना ही नहीं आरोपी नेता ने उसके पिता की वीडियो बनाकर वायरल भी कर दीं।

विज्ञापन


पुलिस ने बयान दर्ज करते हुए कहा कि ऐसी 3 वीडियो वायरल हुई हैं, जिसमें लड़की के पिता को सजा के लिए मुर्गा बनाया गया।


रिपोर्ट्स के मुताबिक जबलपुर में अल्पसंख्यक मामलों के भाजपा नेता मोहम्मद शफी और उनके साथियों पर आरोप लगा है। हनुमंत पुलिस स्टेशन इंचार्ज का कहना है कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन यह साफ है कि कथित वीडियो में शफी भी दिख रहे हैं। लड़की का कहना है कि उसने वीडियो अपने दोस्तों के पास भी देखी, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने ऐसा कदम उठाने का फैसला ले लिया। 

विज्ञापन

भाजपा नेता ने दी अजीबो-गरीब सफाई

शफी ने सफाई में कहा कि उनके साथी वहां पीड़ित व्यक्ति के संग मजाक कर रहे थे, उनका उसे अपमानित करने का कोई मकसद नहीं था। उन्होंने कहा कि साथियों में शर्त लगी कि पीड़ित मुर्गा बनकर जमीन पर पड़े सौ के नोट को उठा पाएगा या नहीं। हालांकि, बाद में जब यह ज्यादा होने लगा तो शफी ने अपने साथियों को इस पर फटकार भी लगाई। 

शफी ने कहा कि यह कांग्रेस की ओर से भाजपा को नीचा दिखाने की चाल है। कांग्रेस नहीं चाहती की अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा के पक्ष में रहे और इसीलिए इस तरह की अफवाहों को उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें