फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज के नरही में मंगलवार शाम प्रतापगढ़ के युवक की पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर हाथापाई और गाली-गलौज हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष को बातचीत कर विवाद हल करने के लिए बुलाया था। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को महिला थाना भेजा।
विज्ञापन


नरही चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ के युवक ने 13 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी एक बेटी भी है। करीब छह साल पहले नरही की एक युवती भी युवक के संपर्क में आ गई।

युवती का कहना है कि उसने युवक से शादी भी कर ली थी। कई महीने वह युवक और उसकी पत्नी के साथ प्रतापगढ़ स्थित घर पर भी रही, लेकिन पहली पत्नी से संबंध बिगड़ने के चलते वह नरही स्थित घर लौट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन

पति ने प्रेमिका से मिलना नहीं छोड़ा तो भड़क गई बीवी

हालांकि, उसका युवक से मिलना-जुलना जारी रहा। इसकी जानकारी पर युवक की पत्नी से विरोध शुरू कर दिया। अक्सर उसका पति से झगड़ा होने लगा। महिला ने हजरतगंज पुलिस के अलावा 1090 पर युवती की शिकायत भी की। मंगलवार को नरही चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्ष को बुलाया।

यहां महिला और युवती के बीच कहासुनी शुरू हो गई। महिला ने बीच सड़क पर ही युवती की पिटाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग करके समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों गाली-गलौज करती रहीं। मौका मिलने पर दोनों एक-दूसरे पर झपट पड़तीं।

काफी देर तक यह घटनाक्रम चला। इस दौरान महिलाओं का झगड़ा देखने के लिए सड़क पर भीड़ लगी रही। मामला हल न होने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को महिला थाना भेज दिया। यहां महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें