फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने डांटा, तो ट्रेन के आगे कूद गई वो

Wed, 05 Mar 2014 09:08 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर के विशालखंड-एक में सोमवार को बहन की फटकार से नाराज सातवीं की छात्रा रेखा (16) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


हरदोई के संडीला भवती गांव के मूल निवासी श्रीपाल की बेटी रेखा अपनी बहन सीमा और जीजा महिपाल के साथ गोमतीनगर के विशालखंड-एक में रहती थी।

रेखा स्टडी हॉल स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह दस बजे पढ़ाई को लेकर सीमा ने अपनी बहन रेखा को फटकार लगाई थी।

इससे नाराज होकर रेखा दोपहर में बिना बताए घर से निकल गई। शाम को घर न लौटने पर बहन-बहनोई ने खोजबीन शुरू की।

इस बीच पता चला कि सहारा शहर के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक लड़की का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास इलाके में पूछताछ की।

लोगों ने बताया कि,एक लड़की काफी देर से रेलवे ट्रैक पर टहल रही थी। ट्रेन के आने पर लोगों ने उसे दूर जाने को भी कहा।

मगर वह वहां से नहीं हिली। ट्रेन आने पर वह उसके आगे कूदकर जान दे दी। सीमा ने बहन के शव की शिनाख्त की। रेखा की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें