फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बुलाए मेहमान उड़ा रहे थे दावत, मचा बवाल

Fri, 29 Nov 2013 02:06 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारखाला में एक शादी समारोह में दावत उड़ा रहे बाहरी लोगों ने टोकने पर बृहस्पतिवार देर रात जमकर उपद्रव किया।
विज्ञापन


नशे में धुत लड़कों ने पंडाल में घुसकर मारपीट और हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया।

एक युवक का सिर फट गया है। लड़के वालों का कहना है कि युवक ने फंसाने की नियत से अपने सिर पर पत्थर मार लिया था।

बाजारखाला में अंजुमन सिनेमाहाल के पास बारात आई, जयमाल के बाद दावत शुरू हुई तो इलाके के संत सुदर्शनपुरी निवासी कई लोग आ गए।

इन लोगों ने खाना खाया। इसी बीच शक होने पर लड़के के पिता ने एक युवक को पकड़ लिया। पूछने पर लड़की पक्ष का बताया।

लड़कीवालों से जानकारी ली गई तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसी बीच कई बराती एकत्र हो गए और युवकों की पिटाई शुरू कर दी।

युवक वहां से भागकर संत सुदर्शनपुरी पहुंचा और 40-50 अन्य लड़कों के साथ आकर हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप है कि युवकों ने मारपीट और पथराव किया। दूसरी तरफ से पथराव होने पर एक युवक का सिर फट गया है।

घायल युवक के साथी राहुल को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। देर रात तक बाजारखाला थाना में दोनों पक्ष की पंचायत जमी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें