फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो बहनों की दर्दनाक मौत, हड़बड़ी में पार कर रही थीं पटरी

Mon, 06 Nov 2017 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूजा पांडेय और सुनीति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सामने से ट्रेन आती दिखने के बावजूद पटरियां पार करने की हड़बड़ी में आलमनगर ओवरब्रिज के नीचे राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से रविवार शाम दो ममेरी बहनों की मौत हो गई। अगर दोनों दो मिनट रुक जातीं तो उनकी जान नहीं जाती।
विज्ञापन


मुनेश्वरपुरम बादशाहखेड़ा निवासी राजेंद्र पांडेय की बेटी पूजा एवं मुंशीलाल की बेटी सुनीति शाम करीब 6.30 बजे घरेलू सामान लेने जा रही थीं। आलमनगर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद दोनों ने उसे पार करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं।  रेलवे कर्मचारियों से मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई।

जीआरपी कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी उपनिरीक्षक ने बताया कि दोनों की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें