फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Gonda: पुलिस को देखते ही बदमाशों ने झोंका फायर, एनकाउंटर के बाद हुए गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 24 Jul 2022 11:22 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा

सार

एसओजी व स्थानीय थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके पास से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद का दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एसओजी ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास लूटी हुई बाइक, नकदी व मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बीते 17 जुलाई की रात धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर दत्तनगर माफी गांव निवासी संतोष कुमार मौर्या इटियाथोक के अमारेभरिया से वापस अपने घर लौट रहे थे। धानेपुर खरिहा मार्ग पर खरिहा चौराहा के पास दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उनसे बाइक, नगदी व मोबाइल लूट लिया था।

घटना की एफआईआर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे दो बाइक सवार बाबागंज की तरफ से इटियाथोक बाजार आ रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस व एसओजी टीम ने परसिया बहोरीपुर गांव के कब्रिस्तान के पास रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की फायरिंग में अजय कुमार ओझा के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजय कुमार ओझा व विनय कुमार ओझा धानेपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहडीह बैरागीजोत के निवासी व सगे भाई हैं। दोनों ने ही लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं विनय कुमार ओझा मोहनलालगंज लखनऊ में लूट के मामले में जमानत पर है। आरोपियों के पास से दो बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें