फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: 85 हजार ठगी के आरोप में पुलिस कर्मी पर केस दर्ज, SP के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sun, 24 Jul 2022 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

तीन लोगों ने होमगार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बातचीत की ऑडियो रिकॉडिंग होने का दावा भी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में होमगार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से 85 हजार रुपये ठगी के आरोप में एक पुलिस कर्मी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ितों ने एसपी से इस मामले की शिकायत की थी। उनके आदेश पर केस दर्ज हुआ है। आरोपी जिले के गांव बिहरोड़ का निवासी है।

विज्ञापन


गांव बालोर निवासी शेखर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता था और किसी अच्छी नौकरी की तलाश में था। शेखर का कहना है कि उसका बहादुरगढ़ अदालत परिसर में पुलिस कर्मचारी प्रदीप से संपर्क हुआ था। इस दौरान प्रदीप ने उसको होम गार्ड लगवाने का आश्वासन दिया और 60 हजार रुपये खर्च मांगा।

छोटूराम नगर निवासी के नवीन और चरखी दादरी के गांव मंदोला निवासी रवि को भी उसने कहा कि वह होम गार्ड में 23 हजार रुपये महीना की पक्की नौकरी दिलवा देगा। आरोपी ने कहा कि इसके लिए बड़े अधिकारियों को भी पैसे देने होंगे।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत में शेखर ने कहा है कि प्रदीप ने इसी वर्ष 14 मई को उससे 23,675 रुपये, नवीन से 15 मई को 30,000 रुपये, रवि से 19 मई को गूगल पे के जरिए 30,000 रुपये और फिर रवि से ही 1000 रुपये वसूल लिए। प्रत्येक आवेदक का खर्च 60 हजार रुपये तय हुआ। बाकी रकम बाद में देना तय हुआ।

शेखर ने कहा है कि प्रदीप ने तीनों से उपरोक्त पैसे भी ले लिए और नौकरी नहीं दिलवाई। अब उनकी प्राइवेट नौकरी भी छूट गई और अब वे दो महीने से बेरोजगार बैठे हैं। साथ ही आरोपी प्रदीप ने अपना तबादला पुलिस लाइन झज्जर में करवा लिया है।

फोन करें तो उठाता नहीं और उठाता है खुद को करनाल में बताता है। शेखर का कहना है कि प्रदीप से हुई बातचीत की सभी कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास हैं। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें