उत्तर प्रदेश की विजिलेंस टीम ने स्मारक घोटाले से जुड़े दो पट्टा धारकों को मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी लखनऊ सेक्टर की टीम ने की है।
डायरेक्टर विजिलेंस पीवी रामा शास्त्री ने बताया कि 2013 में दर्ज स्मारक प्रकरण में कंसोर्सियम पट्टाधारकों को गिरफ्तार किया गया है।
इसमें मिर्जापुर के अहरौरा से किशोरी लाल और रमेश कुमार यादव शामिल हैं। उन्होंने बताया इस मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारी की जा सकती है।