फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का मकान गिरवी रख, बैंक से लिए 2.5 करोड़

Sun, 13 Oct 2013 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विभूति खंड क्षेत्र में जालसाजों ने एक व्यापारी के मकान को बंधक रखकर इलाहाबाद बैंक से 2.60 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया।
विज्ञापन


बैंक का नोटिस मिलने पर हैरत में पड़े व्यापारी ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है
एसओ विभूति खंड पंकज सिंह ने बताया कि गोमतीनगर के विक्रांत खंड निवासी व्यापारी राजशेखर सिंह ने मेसर्स स्वास्तिक इंफ्राहाइट्स नामक फर्म के निदेशक आयुष श्रीवास्तव, कुणाल श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव व चार्टर्ड अकाउंटेंट अमरीश शुक्ला पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पढ़ें- देसी मोबाइल पर ब्रांडेड स्टीकर लगा बेचते थे मोबाइल, धरे गए

राजशेखर का कहना है कि उसे कुछ दिनों पहले इलाहाबाद बैंक का एक नोटिस मिला। इसमें उसके मकान को बंधक रखकर 2.60 करोड़ के कर्ज का जिक्र था।

बैंक से जानकारी पर पता चला कि आयुष व उसके साथियों ने खुद को मकान मालिक दर्शाते हुए कर्ज लिया है।

राजशेखर ने पुलिस को जानकारी दी कि जालसाजों ने उसके घर को अपनी संपत्ति दर्शाते हुए फर्म का पंजीकरण कराया और बैंक अधिकारियों से साठगांठ कर बख्शी का तालाब स्थित संपत्ति पर ऋण ले लिया।
विज्ञापन


पढ़ें- ‘रेडी रिचार्ज’ की डिस्ट्रीब्यूटर शिप के बहाने ठगी

बैंक की रकम हड़पने के इरादे से ऋण मिलते ही संपत्ति बेच डाली। विभूति खंड थाने में दर्ज मुकदमे की तफ्तीश एसआई धर्मेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें