फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के मैनपुरी में 'नादान लड़कों' की दहशत!

Thu, 05 Jun 2014 09:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रैलियों में सपा सुप्रीमो जिन लड़कों का पक्ष लेते हुए कह रहे थे कि उनसे गलतियां हो जाती हैं, वही मैनपुरी में आतंक मचा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, खुलासा हुआ है कि 29 मई की रात तीन सगी बहनों ने तीन शोहदों की दहशत के चलते मैनपुरी में अपना घर छोड़ दिया था।

इतना ही नहीं, उक्त युवक पुलिस में शिकायत करने पर सबक सिखाने की धमकी भी देते थे। यह आपबीती तीनों बहनों ने पूछताछ में पुलिस अधिकारियों को सुनाई।

पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच उनके बयान दर्ज कर मेडिकल कराया। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं आरोपी तीनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

आगरा से लेकर आई पुलिस

भदावर हाउस बाईपास रोड निवासी तीन सगी बहनें 29 मई की रात लापता हो गई थीं। थाने में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी बरामदगी के प्रयास शुरू किए।

मंगलवार को पुलिस ने सर्विलांस के सहारे तीनों को आगरा में फोर्ट स्टेशन के पास एक पीसीओ से बरामद कर लिया। पुलिस उनको मैनपुरी ले आई।

एसपी श्रीकांत सिंह, एएसपी एसएन सिंह, सीओ सिटी बीपी सिंह, महिला थानाध्यक्ष नीरजा चौधरी, कोतवाल आरबी शर्मा ने अलग-अलग उनसे पूछताछ की।

दी थी घर से उठाने की धमकी

तीनों बहनों ने पुलिस को बताया कि अभय उर्फ लालू, विनय यादव और तस्लीम उन्हें कई महीने से फोन करके परेशान कर रहे थे।

बहनों ने यह भी आरोप लगाया कि तीनों ही शोहदे उनका मानसिक उत्पीड़न करने के साथ उनसे पैसे की मांग भी कर रहे थे।

उन्होंने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उनको घर से उठाने तक की धमकी दी। युवकों के आतंक से तीनों ने घर छोड़ने का मन बना लिया।

4500 रुपये लेकर गई थीं बहनें

पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि वह घर से जाते समय घर में रखे 4500 रुपये ले गई थीं। वह घर से आगरा पहुंचीं।

आगरा में पांच दिन तक रहने के बाद उनके रुपये जब खत्म होने लगे तो उन्होंने अपने एक परिचित को मोबाइल पर फोन करके घर लौटने की इच्छा जताई।

उसने फोन पर आगरा आने का आश्वासन दिया। परिचित तो नहीं पहुंचा लेकिन वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए और परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

'आरोपी युवकों से होती थी बात'

एसपी श्रीकांत सिंह ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि लड़कियों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। सर्विलांस के सहारे पता चला है कि युवकों की लड़कियों से दिन में कई बार लंबी बात होती थी।

उनके द्वारा लगाए गए आरोप के बाद युवकों के विरुद्ध अपराध साबित हुआ है। पुलिस ने उनको जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गुरुवार को उनको जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर एएसपी, सीओ सिटी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें